फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छज्जा गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवां में हादसे के दौरान मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
उसहैत/उसावां। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव लिलवां में छज्जा और दीवार गिरने से वहां बैठीं परिवार की दो महिलाएं और तीन बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। इस बीच एक महिला की मौत गई, जबकि एक महिला और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव लिलवां निवासी राजकुमार का प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। निर्माण के लिए उन्हें 1.20 हजार रुपये की किस्त मिली थी। इससे मकान का निर्माण कराया जा रहा है। दीवार बनाकर उसके ऊपर छज्जा डाल दिया गया है। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे छज्जे के नीचे परिवार की महिलाएं और बच्चे बैठे थे। इसी दौरान छज्जा समेत दीवार भरभराकर गिर गई। वहां बैठीं महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए।
चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मलबा हटवाकर उसमें दबी महिलाओं और बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक 40 वर्षीय सरोजा पत्नी अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी, बेटा सुनील, मुन्नालाल का 11 वर्षीय बेटा अमित और अमर सिंह की 15 वर्षीय बेटी ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई। एसओ वीरपाल सिंह ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें