फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर मंझारा में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए उसका चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी 30 वर्षीय पत्नी भी दिल्ली में साथ रहती थी। बीते दिन उसके दिल्ली से आने के बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसका उपचार करने के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर भर्ती नहीं किया। बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें