फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसावां कस्बे में बुधवार रात 28 वर्षीय महिला कंचन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसके मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी आकाश दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार रात आकाश दिल्ली में मौजूद था। घर पर उसकी पत्नी कंचन, उसके दो बच्चे और मां थी। रात उसकी मां अपने खेत पर छुट्टा पशुओं से फसल रखवाली करने चली गई थी। उसके बच्चे खाना खाकर सो गए थे। देर रात तक कंचन अपने पति से मोबाइल पर बात करती रही।
इसी दौरान उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। देर रात उसकी सास घर लौटी तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। उसके बाद परिवार वाले कंचन को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कंचन के पिता रामशंकर वाल्मीकि शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रामपुर ढका से मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिससे पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सुबह इसकी सूचना पर आकाश भी आ गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें