फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने आश्वासन देकर समाप्त कराया अनशन

Mon, 19 Oct 2015 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शांति देवी के स्वास्थ्य में गिरावट आने की वजह से जिला प्रशासन पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था। महिला पर निगरानी के लिए महिला कांस्टेबिल को मालवीय आवास स्थित अनशन स्थल पर तैनात कर दिया गया। दोपहर में दातागंज के तहसीलदार अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों समेत अनशनकारी शांति देवी को बताया मामले की जांच कराई जा रही है, लेकिन निष्पक्ष तरीके से जांच करने में एक सप्ताह लग जाएगा। इसलिए अनशन को समाप्त कर जांच प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करें। अनशन स्थल पर भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नगर उपाध्यक्ष सतीश साहू, नरेंद्र सक्सेना, अजीत, नन्हे, लेखराना, पुष्पेंद्र, इंद्रपाल, नरेश, महिपाल, अरविंद, बृजपाल, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें