कछला घाट पर गंगा आरती में शामिल जनप्रतिनिधि व अन्य। स्रोत-संगठन
बदायूं। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को शाम छह बजे कछला गंगा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। इसमें 11 पुरोहितों ने गंगा आरती करके भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की आरती कर प्रार्थना की। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, प्रवीण प्रभु दास महाराज, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, चेयरमैन जगदीश लौनिया आदि मौजूद रहे। संवाद