फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले इनाम

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं को सम्मानित करते जिला जज साथ में खड़े जिल
विज्ञापन
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वच्छता सप्ताह के तहत तीन संवर्गों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। शुक्रवार को जीआईसी के हॉल में जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल व डीएम मनोज कुमार ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि स्वच्छता अपनाने से बीमारियां दूर होती हैं। उन्होंने सभी बच्चों व अन्य लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी सचिव योगेश ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत तीन संवर्गों में स्वच्छ भारत विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं की गईं। इनमें सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में आन्या साहू प्रथम, तूबा मिर्जा द्वितीय, राजनंदिनी तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में उजमा खानम प्रथम, आन्या साहू द्वितीय व अदिति वार्ष्णेय तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय संवर्ग में निबंध प्रतियोगिता में यशपाल प्रथम, गुल्जन द्वितीय, नंदिनी राठौर तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रशांत सिंह प्रथम, इशिका द्वितीय व नसरीन तृतीय रहे।
विज्ञापन

तृतीय संवर्ग की निबंध प्रतियोगिता में पार्वती प्रथम, फारिया बी द्वितीय व अंजलि तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में काव्या पटेल प्रथम, पारुल द्वितीय व गुनगुन तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, बीएसएस स्वाति भारती, जीआईसी प्रधानाचार्य सीपी सिंह, जीजीआईसी प्रधानाचार्य अल्पना कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें