फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गेहूं काटते किसानों पर जंगली सूअर ने किया हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव सल्लननगर अनुगुइया में सोमवार को गेहूं काटते किसानों पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम उनके गांव की जय देवी (50) पत्नी कृपाल, पुष्पादेवी (45) पत्नी राजाराम और सतपाल (40) गांव की उत्तर दिशा में गेहूं की फसल काट रहे थे। तभी वहां जंगली सूअर आ गया और उनके ऊपर हमला कर दिया। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान अपने हाथों में लाठी-डंडा लेकर आ गए। तब उन्होंने जंगली सूअर को भगाया। सभी लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में हमारे पास कोई सूचना नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें