फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी गई प्रेमी संग, पति का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण की पत्नी दो महीने पहले प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। इसके बाद से ही वह अवसाद में चल रहा था। बेटे का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात मां अपने प्रेमी के साथ घर आई और पिता को भी साथ ले गई थी। शुक्रवार सुबह पिता का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


18 वर्षीय बेटे ने बताया कि उसकी मां और पिता बाहर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। उनके पास गांव निजामपुर का एक युवक भी आता-जाता रहता था। मां के उस युवक से संबंध हो गए थे। पहले भी वह कई बार युवक के साथ जा चुकी थी। तब पिता वापस बुला लाते थे। करीब दो माह पहले मां फिर उसी युवक के साथ चली गई। इस बार पिता ने मां को घर लाने से मना कर दिया।
बेटे ने बताया कि मां के जाने के बाद से पिता एक माह से अवसाद में थे। बेटे का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात मां और उसका प्रेमी युवक घर आया था और पिता को अपने साथ ले गया था। आज शुक्रवार की सुबह पिता का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजन की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, थाना सिविल लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें