फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: व्यापार के लिए पांच लाख रुपये न देने पर पत्नी को मायके छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। व्यापार करने के लिए ससुरालियों ने पांच लाख रुपये नहीं दिए तो नाराज पति ने पत्नी को मारपीट कर उसके मायके में छो़ड़ दिया। इस मामले में पत्नी ने चार ससुरालियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अयोध्यागंज मोहल्ला निवासी तरन्नुम का निकाह वर्ष- 2020 में दातागंज के मोहल्ला गौस निवासी वसीम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के दौरान वसीम का सोने-चांदी के उपहार भी दिए गए थे, लेकिन वह बाद में व्यापार करने के लिए तरन्नुम से पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। तरन्नुम के मना कर देने पर वसीम और उसके परिजनों ने प्रताड़ित किया। पिछले दिनों वह उसे यहां मायके में छोड़ गया। पुलिस ने तरन्नुम की शिकायत पर वसीम समेत उसके परिजनों में शमशाद, सायरा बानो, शानू और शरीफ अहमद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें