फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: भाई दूज पर मायके जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने किया मना तो पिया तेजाब

Fri, 28 Oct 2022 11:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

जिला बदायूं के थाना व गांव फैजगंज बेहटा निवासी उधम सिंह की पत्नी अंजू (30) भैयादूज पर मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने किसी बात के कारण मायके जाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जनपद के सीमावर्ती गांव फैजगंज बेहटा में महिला की मायके जाने की जिद को लेकर पति से तकरार हो गई। विवाद ज्यादा बढ़ा, तो आक्रोशित महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया। इस दौरान पति ने हाथ मारकर बोतल गिरा दी। महिला को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया गया है। अब महिला की हालत स्थिर है। मायके वाले भी आ गए हैं।

विज्ञापन


जिला बदायूं के थाना व गांव फैजगंज बेहटा निवासी उधम सिंह की पत्नी अंजू (30) भैयादूज पर मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने किसी बात के कारण मायके जाने से मना कर दिया था। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे फिर से महिला की अपने पति के साथ मायके जाने की बात को लेकर बहस हो गई। दोनों में तकरार अधिक बढ़ गई। पति के मना करने पर महिला आक्रोशित हो उठी और घर में रखी तेजाब की बोतल उठा लाई।

महिला ने तेजाब पीने का प्रयास किया, इस दौरान पति ने दौड़कर बोतल में हाथ मार दिया। बोतल गिर गई। थोड़ा ही तेजाब महिला के मुंह पर गिर पाया। आनन फानन में पति महिला को अन्य परिजन के साथ बाइक से लेकर चंदौसी सीएचसी पहुंचा। वहां महिला का उपचार कराया। अब महिला की स्थिति ठीक है। सूचना पर मायके वाले भी आ गए हैं। महिला का उपचार चल रहा है। उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया। महिला का मायके थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनियाठेर की मडैय्या का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें