फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी ने फेसबुक पर दी गालियां, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 27 Sep 2024 08:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज क्षेत्र में पिछले तीन साल से चल रहा पति-पत्नी का विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच गया। दिल्ली में मायके में रह रही पत्नी ने पति व पूरे परिवार को फेसबुक पर गालियां दी। पोस्ट वायरल हुआ तो मोहल्ले के लोगों को भी पता चल गया। पोस्ट से आहत परिवार एसएसपी के पास पहुंचा और शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर दातागंज पुलिस ने विवाहिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दातागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला अरेला निवासी पुष्पराज गुप्ता की 16 वर्ष पहले दिल्ली निवासी नेहा गुप्ता से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हुए। तीन साल पहले दोनों के बीच घरेलू विवाद के चलते मनमुटाव रहने लगा। इसी बीच नेहा दो बेटों को लेकर दिल्ली में मायके चली गई। इसके बाद दिल्ली में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
दोनों के बीच समझौते के प्रयास किए गए लेकिन बात नहीं बनी। घरेलू विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच गया। पांच सितंबर को महिला ने पति को फेसबुक पर गालियां लिख दीं। इसके बाद पोस्ट तेजी से वायरल हुई तो मोहल्ले व तमाम परिचितों को पता लगा। इससे पूरा परिवार काफी आहत हुआ। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो परिवार के लोगों ने एसएसपी ब्रजेश सिंह से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को दातागंज पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी नेहा गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें