फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिसका शव बताकर कराया पोस्टमार्टम, वह कछला रोड पर घूमता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार रात हादसे में बदायूं रोड पर हुई थी एक अज्ञात युवक की मौत
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में मिली युवक के जीवित होने की जानकारी
- अज्ञात युवक के शव को फिर से मोर्चरी में रखवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। बदायूं रोड पर रविवार रात हुए हादसे में मरे युवक की शिनाख्त कर परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली, वह कछला रोड पर घूमता दिखा। इसका पता चलते पुलिस ने एक बार फिर शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। अब नए सिरे से उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
रविवार रात करीब एक बजे बदायूं रोड पर बसोमा मोड़ के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 48 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह गद्दी टोला मोहल्ले की काशीराम काॅलोनी निवासी शाकिर और अल्ली ने उझानी कोतवाली पहुंचकर पिछले दो दिन से अपने चाचा वहीद के लापता होने की सूचना दी। पुलिस के मशविरे पर दोनों शव देखने बदायूं मोर्चरी गए। वहां उन्होंने शव को देखकर उसकी वहीद के रूप में शिनाख्त की। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके हवाले कर दिया। वह शव लेकर घर जा रहे थे, तभी परिवार वालों ने मोबाइल पर सूचना दी कि वहीद कछला रोड बाजार में कृषि विज्ञान केंद्र के पास घूमता मिला है। शाकिर की सूचना के बाद पुलिस ने रास्ते में ही शव फिर से अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शाकिर और अल्ली से ही शिनाख्त में चूक हुई है। परिजनों ने ही कोतवाली आकर पुलिस को शिनाख्त की कार्रवाई का प्रार्थना पत्र भी सौंपा था।
विज्ञापन


खोद ली गई थी कब्र
वहीद भले ही मानसिक विक्षिप्त है, लेकिन उसकी मौत की जानकारी जैसे ही परिवार को हुई तो माहौल गमगीन हो गया। शाकिर और अल्ली के बताए अनुसार शव को दफनाए जाने के लिए कब्रिस्तान में कब्र भी खोदवा दी गई। आसपास के लोग भी शोक जताने घर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


- गद्दी टोला के शाकिर और अल्ली ने शव की शिनाख्त अपने चाचा के रूप में की थी। बाद में पता चला कि उनके चाचा जीवित हैं। शव को फिर से मोर्चरी में रखवा दिया गया है।- शक्ति सिंह, सीओ उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें