फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चिनाई करते समय कच्ची दीवार गिरी, दबकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
महेंद्र पाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। भरकुइया गांव में प्रधान के घर में दीवार की चिनाई करते समय राजमिस्त्री के ऊपर बराबर में खड़ी कच्ची दीवार गिर गई। दबकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गुराई निवासी महेंद्र पाल (50) राजमिस्त्री थे। शनिवार को वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुइया निवासी ग्राम प्रधान सुशील कुमार के घर पर काम करने पहुंचे थे। उन्होंने दीवार पर चिनाई का काम शुरू किया हुआ था। बताया जा रहा है कि पास में ही लालमन सिंह की एक कच्ची दीवार थी, जो बारिश में जर्जर हो गई थी। दीवार अचानक भरभराकर मिस्त्री के ऊपर गिर गई। मौके पर अफरातफरी मच गई।
प्रधान ने परिवार के साथ मिलकर मलबे से महेंद्र को बाहर निकाला। वे उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। महेंद्र पाल के दो बच्चे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा कक्षा नौ का छात्र है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर नहीं मिली है, अगर मिलती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें