फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला को ले जाने में युवक को पीटा, जूतों की माला पहनाई, मुंह काला करके घुमाया

विज्ञापन
गांव में युवक को घुमाते लोग जूते मरता व्य​क्ति।स्रोत-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में मजदूर युवक के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। युवक पर आरोप है कि वह छह माह पहले एक मजदूर की पत्नी को भगा ले गया था। गांव में लौटने पर सजा के तौर पर ग्रामीणों ने उसे जूता-चप्पल की माला पहनाई। काला मुंह करके गांव में घुमाया। वीडियो वायरल होने पर युवक ने दोबारा तहरीर दी। तहरीर में युवक ने कुछ लोगों पर पेशाब पिलाने और मल खिलाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामला पांच मई का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक करीब छह माह पहले दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। उसके नजदीक में ही गांव का एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। उसी दौरान युवक का उस व्यक्ति की पत्नी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। वह उसकी पत्नी को लेकर हिमाचल चला गया था। करीब छह माह से दोनों हिमाचल में रह रहे थे।
चार मई को युवक महिला को लेकर गांव लौटा। उसके अगले दिन ही महिला के पति ने अन्य लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगा दी। शोर शराबा सुनकर गांव के कई लोग आ गए। बात जानने के बाद सभी ने एकराय होकर आरोपी युवक का मुंह काला किया। जूता-चप्पल की माला बनाकर उसको पहना दी। फिर गांव में उसका जुलूस निकाला। गांव में घुमाने के दौरान लोग उसे चप्पलों से पीटते भी रहे।
विज्ञापन

युवक ने मारपीट के आरोप के साथ छह मई को तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। तहरीर में जूता पहनाकर गांव में घुमाए जाने का जिक्र नहीं किया। थाना पुलिस ने 6 मई को ही उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के अंदेशे में उनका चालान कर दिया। इसके बाद युवक दिल्ली चला गया।
वह सोमवार सुबह ही दिल्ली से लौटा तो घटनाक्रम का वीडियो गांव में वायरल हो रहा था। इस पर उसने दोबारा पुलिस को तहरीर दी। अबकी बार तहरीर में उसने आरोपियों पर पेशाब पिलाने और मल खिलाने का आरोप लगाया था। उसके साथ जबरदस्त मारपीट की गई। अब हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो में बोले ग्रामीण- चौराहे पर ले जाकर मार दो गोली
वायरल वीडियो में गांव के तमाम लोग दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि इसने ऐसा क्यों किया। इसे ले जाकर गांव के चौराहे पर गोली मार दो। इसके बाद गांव में ऐसे कांड ही नहीं होंगे। इसके मुंह पर मारो। इसने पूरा गांव गंदा कर दिया है। उस महिला को भी सजा सुनाओ। वीडियो में तमाम लोग युवक के साथ गालीगलौज करते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ग्रामीणों के अलावा कई बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ बच्चे वीडियो बना रहे हैं।

वीडियो के आधार पर बढ़ेगी आरोपियों की संख्या
पीड़ित युवक ने मारपीट के आरोप में केवल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने जो सोमवार को तहरीर दी है। उसमें छह लोगों के नाम लिखे हैं और कुछ अन्य लोग बताए हैं। एसओ वेदपाल सिंह का कहना है कि युवक ने एफआईआर में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब उसने छह लोगों के नाम दिए हैं। हालांकि वीडियो के आधार पर मामले में और लोगों के नाम भी जुड़ेंगे। इसमें सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें