कलक्ट्रेट में डीसीडीसी की बैठक करते डीएम मनोज।
डीसीडीसी के बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में जहां किसी विभाग की कोई सहकारी समिति गठित नही है वहां सहकारिता विभाग की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, मत्स्य विभाग की मत्स्य समिति एवं दुग्ध विभाग की दुग्ध समिति का गठन किया जाए।
बैठक में बताया गया कि अब सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत कार्यरत समितियों का जीवंत करना, नईं समितियां बनाना आदि काम शामिल हैं। मत्स्य विभाग की ओर से अवगत कराया गया कि मत्स्य सहकारी समितियों के गठन के लिए तय मानक के अनुसार दो न्याय पंचायतों में 21 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होती है। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक तहसील से नवीन मत्स्य सहकारी समितियों के गठन के लिए डाटा कलेक्शन कराना सुनिश्चित करें।