बदायूं। सिविल लाइन क्षेत्र में शनिवार सुबह मालिक ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि किराएदार लंबे समय से इसको खाली नहीं कर रहा था। हालांकि, इसको लेकर मामला कोर्ट विचाराधीन है।
सिविल लाइन क्षेत्र के मीरा सराय निवासी लालाबहादुर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया है कि उसके पास सालों से मंदिर समिति की दुकान किराए पर है। हर माह समय पर किराया अदा करता आ रहा है। इसके बाद भी दुकान मालिक खाली कराना चाह रहा है।
उसने न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां भी इसको लेकर वाद दायर कर दिया है, इसके बाद भी 23 जुलाई को जबरन दुकान खाली कराने की कोशिश की गई। शनिवार की सुबह दुकान मालिक ने जबरन दुकान में तोड़फोड कर डाली। दुकान के अंदर रखा उसका सामान खराब हो गया। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शांति भंग न हो इसके लिए कार्रवाई कर चुके हैं। अगर दुकान में तोड़फोड़ की है तो शांतिभंग में चालान किया जाएगा। संवाद