फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रुपये वापस नहीं मिले तो युवक ने दे दी जान

विज्ञापन
संजीव
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव महानगर में ठगी से परेशान युवक ने बृहस्पतिवार शाम विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस में भर्ती कराने का भरोसा देकर उससे साढ़े छह लाख रुपये ठगे गए थे। रुपये वापस न मिलने पर युवक ने जान दी है।
विज्ञापन

ग्राम महानगर निवासी संजीव पुत्र इंदल की तीन माह पहले शादी हुई थी। उनके परिवार वालों का कहना है कि संजीव पढ़ने में होशियार थे। इस समय वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। वर्ष 2019 में नजदीकी गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी एक युवक उनके पास आया था। उसने पुलिस में भर्ती कराने का आश्वासन दिया था। संजीव ने कुछ लोगों से 6.50 लाख रुपये ब्याज पर लेकर उसे दिए थे। उसके बाद से वह लगातार बहाने बना रहा था। उसने न तो रुपये लौटाए और न ही नौकरी लगवाई।
उनके ऊपर लगातार ब्याज बढ़ रहा था। इससे परेशान होकर संजीव ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें चंदौसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशिक ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें