फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दरोगा ने धमकाया तो गांव छोड़ने को मजबूर परिवार

Tue, 18 Jul 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग क्षेत्र के गांव बरसुनिया नई बस्ती निवासी नन्हीं देवी पत्नी झब्बू ने थाने में तैनात एक दरोगा सुनील कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी सिटी से शिकायत की है। बताया कि दरोगा की धमकी से वह गांव छोड़ने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले रामसेवक ने रुपयों के लेनदेन को लेकर उसे पीटा था। इसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। उल्टे उसके पति का शांति भंग में चालान कर दिया। थाने में तैनात दरोगा दूसरे पक्ष का साथ देता है। वह परिवार को धमका रहा है। दरोगा से परेशान होकर वह गांव छोड़ने को मजबूर हैं। एसओ मूसाझाग शिवेेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि महिला के पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज है। दरोगा पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें