फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुधवार को अस्पताल खुले तो मरीजों की लगी लाइन, 3432 मरीजों ने पंजीकरण कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। होली के अवकाश के बाद बुधवार को खुले अस्पताल तो मरीजों की भीड़ जमा हो गई। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तक 3432 मरीजों ने पंजीकरण कराने के साथ ही दवा ली। अधिकांश मरीजों में पेट दर्द, वायरल की शिकायत मिली।
विज्ञापन



बुधवार को सुबह आठ बजे खुले अस्पताल तो मरीजों की भीड़ पर्चा बनवाने को लग गई। जिला अस्पताल में 1120 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें 816 मरीज वायरल से पीड़ित पाए गए, जिन्होंने ओपीडी में डॉक्टर से दवा ली। वहीं महिला अस्पताल में पहुंचे मरीजों को 11 बजे तक डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। यहां ओपीडी में एक भी डॉक्टर 11 बजे तक नहीं आया। इसके बाद डॉक्टर पहुंचे तो पहले दवा लेने को महिलाओं में होड़ रही। यहां 440 महिलाओं ने पर्चा बनवाकर दवा ली। अधिकांश महिला और बच्चे वायरल से पीड़ित पाए गए। मेडिकल कॉलेज में 1872 लोगों ने पंजीकरण कराया। मेडिकल काॅलेज के चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि होली के त्योहार के बाद पेट दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। वायरल के मरीजों की संख्या तो पहले से ही अधिक चल रही है। वायरल के साथ-साथ उल्टी दस्त के भी मरीज पहुंच रहे हैं।
-

खानपान का रखें ख्याल-
-डॉक्टर अलंकार सोलंकी का कहना है कि होली के त्योहार पर लोगों ने खानपान पर ध्यान नहीं दिया। यही बजह है कि पेट दर्द और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। गर्मी के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

-डॉक्टर राजेश वर्मा का कहना है कि होली के त्योहार पर खान-पान के कारण पेट दर्द , उल्टी दस्त की शिकायत बढ़ी है। अधिकतर मरीजों में शिकायत मिली है। वायरल के मरीजों में इजाफा हो रहा है। बढ़ते तापमान में सावधानी जरूरी है।


होली से पहले ही डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया था। होली के त्योहार के बाद हर साल मरीज बढ़ते हैं। सभी मरीजों को डॉक्टरों ने ओपीडी में देखकर दवा दी है। किसी मरीज को परेशानी नहीं होने दी गई। मरीजों से अच्छा बर्ताव रखने को डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है- डॉ. कप्तान सिंह , सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें