फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब पीने से टोका तो पड़ोसियों ने मां व बेटा को पीटा, बेटियों को धमकाया

Thu, 28 Sep 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला में घर के पास शराब पीने से मना करने पर पड़ोसियों ने विधवा महिला को पीट दिया। बचाव करने पहुंचे उसके बेटे पर चाकू से हमला कर बेटियों को धमकाया गया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना पिछले सप्ताह की है। कछला के बार्ड नंबर पांच निवासी राजेश्वरी की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोस के दो-तीन लोग उसके घर के पास शराब पी रहे थे। मना करने पर गुस्सए युवकों में सुरेंद्र ने अपने भाई-भतीजे को बुला लिया। आरोपियों ने पहले उसकी पिटाई की, फिर बेटे रिंकू पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी बेटियों को भी धमकाया। अपना इलाज कराके मंगलवार शाम लौटी राजेश्वरी की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र, मुनेंद्र, अरविंद और आकाश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वहीं, कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर में मस्जिद के इमाम को खाना देकर लौट रही शहरबानो पत्नी अच्छन की गांव के ही सद्दीक, मुशीर, सद्ददाम, हिना और सद्दीकन ने पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एसएसपी से गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चप्पलें गंदी हैं... कहने पर देवरानी का सिर फोड़ा
कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरगंज निवासी धारा सिंह और शिवदयाल अलग-अलग घरों में रहते हैं। धारा की भाभी गीता उसके घर आई। चप्पलों में गंदगी लगी देख धारा की पत्नी सीता ने टोक दिया। इसी बात पर गुस्साई गीता ने पति शिवदयाल को बुलाकर देवर और देवरानी की जमकर पिटाई की। घायल धारा ने भाई और भाभी को नामजद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें