फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना गर्म करने को कहा तो पत्नी ने पति को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को बेहोशी की हालत में मां ससुराल से उठाकर लाई
विज्ञापन

युवक ने पत्नी समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
बदायूं। कबूलपुरा मोहल्ला निवासी एक युवक को पत्नी से खाना गर्म कराना महंगा पड़ गया। उसकी पत्नी गालीगलौज करके मायके चली गई। जब वह बुलाने गया तो उसके सालों ने मारपीट कर दी। युवक को उसकी मां बेहोशी की हालत में ससुराल से उठाकर लाई। बाद में युवक की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कबूलपुरा मोहल्ला निवासी शीबू पुत्र अशरफ अली की बी ज्यारत में हलुआ-पराठा की दुकान है। शीबू के मुताबिक, 27 अक्तूबर की रात वह अपनी दुकान से मां शहनाज के घर आया था। यहां से मां ने कुछ खाना टिफिन में रखकर दिया था। वह खाना लेकर बड़ी ज्यारत पहुंचा और अपनी पत्नी को खाना दे दिया। उससे कहा कि वह खाना गर्म कर ले, तभी वह खाना खाएगा। आरोप है कि इसी बात पर उसकी पत्नी जरीना भड़क गई और छह माह की बेटी को छोड़कर मायके अलीगंज (बरेली) चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीबू भी उसे मनाने उसके पीछे-पीछे अलीगंज चला गया। आरोप है कि ससुराल में जरीना के भाई इशाक और भूरा ने उसके साथ खूब मारपीट की। जब उसकी मां की उससे बातचीत नहीं हो पाई तो मां भी सुबह उसकी ससुराल पहुंच गई। वहां शीबू बेहोशी की हालत में पड़ा था। मां उसे बेहोशी की हालत में साथ ले गई और एक अस्पताल में भर्ती कराया। जब वह कुछ ठीक हुआ तो कोतवाली पहुंचा और पत्नी, उसके भाई इशाक व भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें