फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंगन में लगाई दीवार तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक

Tue, 02 Jul 2024 06:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कादरचौक के पसेई गांव में टावर पर चढ़ा युवक। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। ग्राम पसेई में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक सोमवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बोला, अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह टावर से कूद जाएगा। इसकी सूचना पर नायब तहसीलदार और थाना पुलिस पहुंच गई। उन्होंने उसके आंगन में लगाई गई दीवार गिरवा दी। उन्होंने कोई नया काम करने पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

ग्राम पसेई निवासी गौतम पुत्र अखिलेश का कहना है कि उसके दादा ओमकार दो भाई थे। उसके दादा के बेटे यानी उसके पिता अखिलेश हैं जबकि उसके तहेरे दादा श्याम सिंह के कोई बेटा नहीं है। उनके तीन बेटियां हैं। उनके एक दामाद सौदान सिंह यहां ही रहते हैं। करीब 25 साल पहले उसके पिता अखिलेश ने मकान का निर्माण कराया था।
आरोप है कि अब सौदान सिंह उस पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने उसके घर के आंगन में लगी चारा मशीन उखाड़कर फेंक दी और घर के आंगन में दीवार लगा दी, जिससे उनका निकास बंद हो गया। दो दिन पहले लेखपाल भी गांव आए थे, लेकिन वह कोई समाधान करके नहीं गए।
विज्ञापन

इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे तंग आकर गौतम सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव में ही लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा।
सूचना पर थाना पुलिस और नायब तहसीलदार हेमराज मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया। नायब तहसीलदार ने कहा कि बंटवारे के मामले में तहसील आकर मुकदमा दायर कराएं, जिससे उनके विवाद का निस्तारण हो सके। उन्होंने दोनों पक्षों को बंटवारा दायर कराने को कहा है। उन्होंने यह भी बताया है कि कोई भी व्यक्ति निर्माण कराने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उन्होंने आंगन में लगाई गई दीवार गिरवा दी है।

कादरचौक के पसेई गांव में टावर पर चढ़ा युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें