नवजात को गोद में लिए चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश राठौर व परिवार के लोग।संवाद
कादरचौक। अयोध्या ने चल रही श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी निवासी गोविन्द श्रीवास्तव की पत्नी विपाशा ने बेटे को जन्म दिया। बेटे का जन्म होते ही लोगों ने उनको बधाई दी। गोविन्द ने बेटे का नाम रामचन्द्र रखा है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लभारी निवासी गोविन्द ने अपनी पत्नी विपाशा को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी कादरचौक पर भर्ती कराया। ठीक एक बजे विपाशा ने बेटे को जन्म दिया। उधर अयोध्या में इसी समय भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा था।
बेटे का जन्म होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पिता गोविन्द ने जहां मिठाई बांटी वहीं बेटे का नाम रामचन्द्र रख दिया।