गेंहू क्रय केंद्र पर प्रथम किसान साविर अली को सम्मानित करते अतुल कुमार। संवाद
बिल्सी। गल्ला मंडी में संचालित आरएफसी के क्रय केंद्रों पर विधिवत ढंग से गेहूं की खरीद शुरु हो चुकी है। यहां पहुंचे प्रथम किसान क्षेत्र के गांव खैरी के पूर्व प्रधान साविर अली खान ने केंद्र पर करीब 50 क्विंटल गेहूं बेचा।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल कुमार विशिष्ट ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि दोनों केंद्र पर सारी व्यवस्थाएं पूरी मौजूद हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारी धर्मवीर सिंह को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र के किसानों को जाकर जागरूक करें। ताकि केंद्र जल्द अपना खरीद लक्ष्य पा सके। बताया कि एक केंद्र का खरीद लक्ष्य 31 हजार क्विंटल है। संवाद