नववर्ष 2017 का स्वागत शहरवासियों ने रातभर जश्न में डूबकर तथा आतिशबाजी छोड़कर किया। रात्रि 12 बजते ही युवाओं ने जहां गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। वहीं हवा में उछालकर हैप्पी न्यू इयर-हैप्पी न्यू इयर बोले। कपल के अलावा युवाओं ने खास दोस्तों को स्पेशल उपहार दिए। डीजे की धुनों पर रातभर पैर थिरकते रहे। घरों में महिलाओं ने तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान का स्वाद चखाया। तो छोटे बच्चों ने म्यूजिक सिस्टम बजाकर नाचे। टीवी पर नववर्ष के कार्यक्रम देखकर लुत्फ उठाया।