फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा गिरने से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Sat, 12 Dec 2015 08:34 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से शुरू हुआ सर्द हवाएं चलने का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार सुबह से कोहरा छाने से वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे के बाद धूप निकली, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। मौसम में आए बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखाई पड़ रहा है। लोगों खुद को गर्म कपड़ों से पूरी तरह से ढककर निकले। सर्दी बढने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। इससे रेडीमेड जैकेट्स और स्वेटरों की बिक्री में तेजी आ गई है। साथ ही बाजारों में मूंगफली, गजक एवं अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री में तेजी आ गई।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें