खराब मौसम और बूंदाबांदी ने किसानों का सुख चैन छीन लिया है। एक माह पूर्व हुई बारिश और तेज हवा ने गेहूं की फसल तबाह कर दी। जो कुछ बचा है उस पर भी खराब मौसम की तलवार लटक रही है। रविवार को आसमान में बादल घिरे रहे, बूंदाबांदी भी हुई। इन बूंदों ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उकेर दीं। किसानों की मेहनत खेत में है और बादल अपनी तेजी पर हैं। बदलते मौसम का मिजाज देखकर हर कोई परेशान हैं।