फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, बंद हो गए कूलर-एसी

Thu, 19 Oct 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम में बदलाव ने कूलर और एसी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पंखाें की रफ्तार भी सुस्त कर दी है। आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में धूप निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन

इस बार गर्मी का असर ज्यादा ही दिखाई दिया था। जून के बाद जुलाई और अगस्त की चिपचिपाने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया था। बारिश हुई तो इसका असर कम हुआ। पिछले एक पखवाड़े की बात करें तो गर्मी काफी हो रही थीे। हालांकि सुबह और रात में गर्मी का असर कम था, लेकिन तीन दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को करवट लेने पर मजबूर कर दिया।
अब सुबह और रात को मौसम काफी ठंड हो रहा है। शहर में तो ठंड का अहसास कम रहता है लेकिन शहर से निकलने के बाद लोग गर्म इनर पहनकर जा रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, इस पूरे सप्ताह धूप निकलने के आसार हैं। रविवार को धूप के साथ बादल भी छाये रह सकते हैं। तापमान हालांकि सामान्य रहेगा, लेकिन समय के साथ इसमें कर्मी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें