फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, आज भी बारिश की आशंका

Thu, 19 Sep 2024 06:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिल्सी तहसील में जमा बरसात का पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी देर रात तक जारी रही। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं सड़कों पर कीचड़ होने से राहगीर परेशान हुए। बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में सुबह से ही बादल छाए हुए थे, करीब सुबह नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो रुक-रुककर दिनभर होती है। शाम करीब छह बजे तेज बारिश हो शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। उसके बाद में फिर बंद हो गई। शाम साढ़े सात बजे से फिर से हल्की बारिश शुरू हो गई। जो देर रात तक जारी रही। दिनभर हुई बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर कीचड़ हो गई। इससे राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जलभराव जैसे कहीं पर भी स्थिति नहीं बनी। कृषि विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
गोभी-शिमला मिर्च की पौध हो सकता है नुकसान
बिल्सी।बारिश होने और ठंडी हवा चलने से नागरिकों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से नगर के बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी के अलावा कोतवाली परिसर में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। किसानों को इस बारिश से काफी नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है।खेतों में धान की फसल पकी हुई खड़ी है। जो बरसात के साथ चलने वाली हवा से गिर सकती है। वहीं, गोभी और शिमला मिर्च की तैयार की जा रही पौध को नुकसान हो सकता है। संवाद

बिल्सी तहसील में जमा बरसात का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें