फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे सप्ताह छाएंगे, बूंदाबांदी का भी अनुमान

सार

बृहस्पतिवार को सुबह हुई बूंदाबांदी ने मौसम सुहाना कर दिया।बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे के करीब बूंदाबांदी होने के साथ ठंडी हवा ने मौसम खुशनुमा कर दिया।सप्ताह भर बाद तापमान में फिर से कुछ इजाफा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। बृहस्पतिवार को सुबह हुई बूंदाबांदी ने मौसम सुहाना कर दिया। इससे गर्मी से राहत मिली। अब आने वाले दिनों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है। हालांकि उमस के साथ तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार औसत से काफी कम बारिश हुई है। सूखे के हालात के बीच शासन ने सर्वे शुरू करा दिया है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे के करीब बूंदाबांदी होने के साथ ठंडी हवा ने मौसम खुशनुमा कर दिया। इससे तापमान गिरकर अधिकतम 26.1 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि आने वाले करीब एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिन में बारिश हो सकती है। सप्ताह भर बाद तापमान में फिर से कुछ इजाफा होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें