फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बूंदाबांदी, शुक्रवार और शनिवार को बारिश की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मानसून कमजोर होने के बाद लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन इसी तरह निकल गया। बारिश न होने के कारण गर्मी ज्यादा परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम या फिर रात में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बारिश होने का अनुमान है। ज्यादा बारिश फिर भी नहीं होगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 27 डिग्री के पार पहुंच गया। सुबह के समय तेज हवाओं से राहत जरूर मिली, लेकिन दोपहर में कड़क धूप ने परेशान किया। कुछ समय के लिए बादल भी छाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें