प्रेसवार्ता करते आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरे
बदायूं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को आगे बढ़ाना उनका मकसद है। हम उसको समर्थन देंगे, जो भाजपा को हराएगा। चाहें वह किसी भी दल का प्रत्याशी हो। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर शुरू हुआ था। अब हिंदू-मुस्लिम के आधार पर ध्रुवीकरण हो रहा है। आने वालों दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक भी सुनने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव है, इसलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के यहां फातिहा पढ़ने चले गए। वरना वह नहीं जाते। साथ ही कहा कि आजम खां जेल में हैं। इसके लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। संवाद