फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैरमई बुजुर्ग में जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण अब आंदोलित हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार को अपने ही गांव में प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव के बीचोंबीच कई सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव के लोगों को दूषित पानी से होकर निकलना पड़ता है। ग्राम प्रधान ने नाले का निर्माण और नियमित ढंग से सफाई नहीं कराई है। कई बार ब्लॉक अंबियापुर के अधिकारियों को अवगत कराया गया, मगर अधिकारियों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
राजपाल सिंह, जान मोहम्मद, अंकुश कुमार, महेंद्र सिंह, निशांत, सुलतान, लाल मोहम्मद, शकील अहमद, कमलेश, दिनेश कुमार, नन्हू लाल, स्वराज्य सिंह, बली शेर आदि ने डीएम से गांव की उक्त समस्या शीघ्र दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें