महाराष्ट्र में वाटर वूमन शिप्रा का स्वागत करते संस्कृति मंत्री सुधीर। स्रोत स्वयं
बदायूं। अयोध्या से रामेश्वरम तक रामजानकी पदयात्रा पर निकलीं वाटर वुमन शिप्रा पाठक के महाराष्ट्र पहुंचने पर वन एवं फिल्म संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने स्वागत किया। उन्होंने पदयात्रा की सराहना करते हुए एक्स पर संदेश भी प्रेषित किया।
वन मंत्री ने नदियों के किनारों को हरा भरा करने के संकल्प के साथ रामजानकी वन गमन मार्ग पर राम जानकी वाटिका लगाने के शिप्रा पाठक के प्रयास को जनकल्याणकारी बताया। कहा, यह प्रयास आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान बनेगा। साथ ही राम-जानकी के आदर्श को भी आमजन तक पहुंचाने का काम करेगा। शिप्रा पाठक ने मंत्री से पदयात्रा की समाप्ति पर वीर शिवाजी की भूमि महाराष्ट्र से रामजानकी वन गमन पथ के मुख्य स्थानों पर रामजानकी वन वाटिका की स्थापना कराने का निवेदन किया। संवाद