दातागंज। पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से गंगा और रामगंगा नदी में काफी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, इससे कई गांवों को खतरा बढ़ गया है।
शनिवार को गंगा नदी में 2.71 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी तरह रामगंगा में 1.63 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दो दिन में गंगा और रामगंगा के आसपास के गांवों में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम दातागंज विनोद कुमार ने बताया कि नदियों में छोड़े गए पानी को ध्यान में रखते हुए अभी से निगरानी बढ़ा दी है, आठ बोट पहले से तैयार हैं और चार बोट और मंगाई गई हैं, इसके साथ ही राजस्व टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। संवाद