गायत्री शक्तिपीठ स्थित नर्मदेश्वर महाकाल मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त।स्रोत:स्वयं
बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ परिव्राजक सचिन देव ने नर्मदेश्वर महाकाल भगवान का जलाभिषेक व शृंगार पूजन करने के बाद आरती की। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान शिव अपने लिए कठोर और दूसरों के लिए उदार हैं। शुभ और कल्याणकारी चिंतन ही शिव आराधना है। भजन कीर्तन भी हुआ। राधा एवं ललित चक्रवर्ती मुख्य यजमान रहे। श्याम सुंदर लाल ने सपत्नीक पूजन किया। इस मौके पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, राजवीर, रजनी मिश्रा, राजेश्वरी, दीप्ति, सुखपाल शर्मा, माही आदि ने नर्मदेश्वर महाकाल भगवान का पंचामृत स्नान के साथ जलाभिषेक किया। संवाद