फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के प्लांट से चौकीदारों ने चोरी कर लिया नौ क्विंटल सरिया, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Dec 2023 04:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के प्लांट से दो चौकीदारों ने नौ क्विंटल सरिया चोरी कर लिया। सुपरवाइजर ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के सुपरवाइजर कुंदन ने मूसाझाग थाने में दो चौकीदारों के रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुपरवाइजर का कहना है कि चौकीदारों ने प्लांट से नौ क्विंटल सरिया चोरी कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सुपरवाइजर कुंदन के अनुसार, गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के निर्माण में लगी एसएस कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मूसाझाग ताना क्षेत्र में प्लांट लगाया है। यहां गांव सहपुरा निवासी अवनेश और मदनपाल को चौकीदारी के लिए रखा था। चौकीदारों की जिम्मेदारी तय की गई थी कि वे प्लांट के सारे सामान की देखरेख और रखवाली रखेंगे। कोई सामान चोरी या गायब होता है तो उनकी जिम्मेदारी होगी।

दोनों चौकीदारों ने 25 नवंबर को प्लांट से नौ क्विंटल सरिया चोरी कर। सरिया गायब देखकर सुपरवाइजर ने चौकीदारों से पूछताछ की तो दोनों ने उसे बेच देने की बात स्वीकार की। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहने पर दोनों ने रुपये लौटाने की बात कही। सुपरवाइजर ने कार्रवाई कराने को कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें