फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राहत की बारिश का इंतजार... फिलहाल तापमान के बढ़ने का आसार

विज्ञापन
धूप से बचाव को चेहरे को कपड़े से ढक्कर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बेतहाशा पड़ रही गर्मी से हर कोई परेशान है। आम आदमी के साथ ही पशु-पक्षी तक बेहाल हैं और सभी की निगाह आसमान पर टिकी है। राहत की बारिश को लेकर हर कोई बात करता नजर आ रहा है, लेकिन उम्मीद अभी नहीं दिख रही है। सोमवार को भी आसमान से आग बरसी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तापमान और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

जून का एक सप्ताह बीत चुका है और गर्मी हर दिन नए रंग मेें दिख रही है। सोमवार सुबह आठ बजे से ही तेज धूप ने बेहाल कर दिया। हालत यह रही कि दिन में कुछ देर के लिए भी राहत नहीं मिली। दोपहर में गर्म हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं, जिसने शरीर को झुलसा दिया। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने बताया कि इस सप्ताह गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें