उझानी। एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा वृंदा सिंघल ने डिजाइन एवं आर्किटेक्चर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। वह व्यापारी आशीष सिंघल की बेटी हैं।
वृंदा सिंघल ने डिजाइन एवं आर्किटेक्चर का कोर्स सोनीपत की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी से किया। उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। पिछले दिनों यूनिवर्सिटी के तृतीय दीक्षांत समारोह में वृंदा को गोल्ड मेडल दिया गया। इस दौरान पिता आशीष के अलावा मां प्रियंका सिंघल भी उनके साथ मौजूद रहीं। स्कूल के प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने बताया कि वृंदा शुरू से ही होनहार रही हैं। बाजारकलां मोहल्ला निवासी वृंदा के पिता इन दिनों बरेली में रहते हैं। संवाद