फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मतदान का प्रतिशत घटा, बढ़ना था दस कदम आगे पर ढाई कदम पीछे चले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मतदाता जागरूकता के सरकारी प्रयासों और निजी संगठनों के तमाम आयोजनों के बाद भी मत प्रतिशत नहीं बढ़ सका। मतदान में दस कदम आगे जाने की तैयारी थी पर ढाई कदम पीछे रह गए। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 57.17 प्रतिशत मतदान रहा था। अबकी बार 54.58 मतदान हुआ।
विज्ञापन

जिले के चुनावी इतिहास में अगर लोकसभा चुनावों की बात करें तो सर्वाधिक मतदान 1984 में 62.40 प्रतिशत हुआ था। लक्ष्य तो 72 फीसदी से आगे जाने का था। उम्मीद थी 1984 का रिकॉर्ड पार करके एक इतिहास रचेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब इसके कारण तलाशे जा रहे हैं। वहीं परिणाम का भी इंतजार और चुनावी गुणाभाग शुरू है। इस चुनाव में बदायूं संसदीय सीट से सपा के आदित्य यादव, बसपा के मुस्लिम खां और भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य समेत कुल 11 उम्मीदवारों के चुनाव का नतीजे ईवीएम में कैद हो गए। कौन जीता-कौन हारा इसे लेकर आकलन शुरू हो चुके हैं, अब असली बात तो 4 जून को ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह रहे कारण
1- मतदाता सूची में तमाम लोगों के नाम रहे गायब, मतदाता पर्ची भी घर-घर नहीं पहुंची
2- मौसम का मिजाज गर्म होना, राजनीतिक सिस्टम के साथ आम लोगों का जुड़ाव कम
3-जागरूकता सिर्फ आयोजनों तक रही सीमित, मतदाता से सीधे संवाद नहीं हुआ
4-तीन गांवों में विकास के मामले में उपेक्षा से आजिज ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया



बदायूं लोकसभा क्षेत्र : मतदान में सहसवान सबसे पीछे, बदायूं रहा अव्वल
बदायूं। बदायूं सदर विधानसभा क्षेत्र में जिले के औसत मतदान से 00.83 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ। सदर विधानसभा सीट पर 55.41 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान सहसवान विधानसभा क्षेत्र में 53.16 प्रतिशत रहा। बदायूं लोकसभा क्षेत्र में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक मतदान बिसौली विधानसभा में 55.12 प्रतिशत रहा। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में 54.71 फीसदी मतदान रहा। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में 54.2, उसके बाद में गुन्नौर विधानसभा में 53.78 प्रतिशत मतदान हुआ। दातागंज विधानसभा क्षेत्र में 53.7 मतदान हुआ। संवाद
विज्ञापन


यह हैं अन्य आठ उम्मीदवार
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी: नीलम रानी पाल
स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के सुलेमान
लोग पार्टी के हरिराज सिंह
निर्दलीय
दिनेश कुमार
इशरत अली
राम प्रताप मौर्या
संदीप कुमार
लता यादव


इस्लामिया इंटर कॉलेज में सुबह से थी कतार
शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की लाइन लग गई। सात बजते ही मतदाता शुरू हो गई। गांधी नगर निवासी नरेश ने इस्लामियां इंटर कॉलेज के एक बूथ पर सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मतदान को लेकर सुबह साढ़े छह बजे ही आ गया था। सात बजते-बजते मतदाताओं की संख्या में तेजी से इफाजा हुआ। 65 साल की उम्र पार कर चुके नहारखां सराय निवासी हसीव उल्ला खां और मोहम्मद इशहाक मतदान करने के बाद में बेहद खुश दिखाई दिए। लेकिन तमाम लोग धूप की वजह से निकले नहीं।

वेदामऊ विद्यापीठ में मतदाताओं का रहा इंतजार
वैदिक विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ में सुबह नौ बजे करीब मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। मुख्य गेट पर लगे सुरक्षाकर्मियों ने मोबाइल को ले जाने की अनुमति नहीं दी। अंदर बीएलओ बैठी थीं, जिन मतदाताओं के पास पर्ची नहीं थी, उनकाे वह उपलब्ध करा रहीं थीं। उसके बाद में मतदान कक्ष बने हुए। वहां पर ज्यादा लोग लाइन में नहीं लगे थे। यहां पर पीठासीन से लेकर मतदान अधिकारी मतदाताओं का इंतजार करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें