फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार... हरेक मतदाता बने भागीदार

विज्ञापन
उझानी के एपीएम कॉलेज में चुनावी भागीदारी पर गोष्ठी में मौजूद एसडीएम समेत ​शि​क्षिक और छात्र। स्
विज्ञापन
उझानी। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी पर गोष्ठी हुई। इसमें एसडीएम बिल्सी प्रवर्धन शर्मा ने विद्यार्थियों को चुनाव में भागीदारी का महत्व समझाया। इस मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में तान्या और पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मतदान में हिस्सा लेना सभी का मौलिक अधिकार है। जो विद्यार्थी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और उनके वोट नहीं बने हैं, वे बीएलओ से संपर्क कर अपना वोट बनवा लें। तहसीलदार राहुल गुप्ता ने भी विचार रखे। कॉलेज के निदेशक डॉ. एमएस अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। इसमें प्रत्येक मतदाता की भागीदारी होनी चाहिए।
इस मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में तान्या सक्सेना प्रथम, उरूज अंसारी द्वितीय और आस्था यादव तृतीय स्थान पर रहीं। चुनावी माहौल पर पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल सोलंकी ने प्रथम, कोमल शर्मा ने द्वितीय और शगुन सक्सेना ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में सुमित शंखधार, श्रेष्ठ गौर और मोनिका सिंह रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें