फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर समेत गंगाघाट किया साफ

विज्ञापन
कछला में श्रमदान करते एनएसएस के विद्यार्थी। स्रोत- कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन
उझानी। कछला के गोविंद बल्लभ पंत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कॉलेज परिसर और गंगाघाट पर सफाई की।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फैजान अहमद ने अभियान शुरू होने से पहले स्वयंसेवी छात्र और छात्राओं को स्वच्छता ही सेवा का संकल्प दिलाया। उन्होंने सफाई का महत्व भी समझाया। कहा कि सफाई के लिए लोगों को अभी और प्रेरित किए जाने की आवश्यकता है। सफाई रखने से बीमारियां का प्रकोप कम हो जाता है। मच्छरजनित बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद स्वयंसेवी छात्र और छात्राओं ने सबसे पहले कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। खेल मैदान के आसपास भी सफाई की। गंगाघाट पर अभियान चला। गंगा किनारे के दुकानदारों को अपने आसपास सफाई रखने का संदेश दिया गया। प्रसाद विक्रेताओं को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान से भी सजग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें