प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक भावनाएं, एकता और समानता का भाव विकसित होता है और उनकी खेलों के प्रति रुचि एवं क्षमता का पता लगता है। इस दौरान निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्ष पम्मी मेहंदीरत्ता, अनीता धमीजा, ईशान मेहंदीरत्ता समेत विद्यालय का स्टॉफ मौजूद रहा।