फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाॅल : सीनियर वर्ग में कथरा खगेई, जूनियर में बीवीपुर की टीम जीता

विज्ञापन
ब्लॉक जगत के जेएस कॉलेज उनौला में वॉलीबाल खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन उनौला में किया गया। वॉलीबाॅल के सीनियर वर्ग मुकाबले में कथरा खगेई और जूनियर में बीवीपुर की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

ब्लॉक जगत के जेएस कॉलेज उनौला के परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। वॉलीबॉल के सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला कथरा खगेई और जखेली की टीम के बीच हुआ। इसमें कथरा खगेई की टीम जीती। जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला बीवीपुर और कथरा खगेई के बीच हु़आ। इसमें बीवीपुर की टीम विजयी रही। महिला जूनियर वर्ग में भी बीवीपुर की टीम विजेता रही।
कबड्डी के सीनियर पुरुष वर्ग में उनौला, जूनियर में बीवीपुर की टीम विजेता बनी। महिला सीनियर वर्ग में उनौला की टीम जीती। 100 मीटर सीनियर पुरुष वर्ग दौड़ में नरवीर व महिला वर्ग में माधुरी प्रथम रहीं। कुश्ती पुरुष सीनियर वर्ग में फैज मोहम्मद, जूनियर वर्ग में हीरेंद्र विजेता रहे। इसके अलावा 400, 800 और 1500 मीटर में सीनियर वर्ग में प्रदीप, जूनियर वर्ग में कमलेश और सब जूनियर में प्रतोष प्रथम आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें