फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: युवाओं को भड़काने वाले इमाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सीएम योगी पर भी की आपत्तिजनक टिप्पणी

Mon, 13 Mar 2023 11:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

वायरल हुए वीडियो में इमाम युवाओं को भड़काने वाली बातें कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक मस्जिद के इमाम पर युवकों को कत्लेआम के लिए भड़काने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


रविवार को वायरल हुए वीडियो में इमाम हिंदू और भाजपा नेताओं पर हमला करने, लव जिहाद करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर युवकों को भड़का रहा है। वह मस्जिद में युवकों को बुलाकर दूसरे समुदाय का कत्लेआम करने के लिए भड़काता है। 

वीडियो में इमाम माफिया अतीक अहमद पर हो रही कार्रवाई को भी गलत बता रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने फैजगंज बेहटा के वार्ड पांच निवासी याकूब की तहरीर पर इमाम रफीक अहमद निवासी गांव शीरपुर ढकिया थाना बनियाठेर (संभल) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएचओ सिद्धांत शर्मा का कहना है कि आरोपी ने बताया कि उसपर आरोप लगाने वाला भी इमाम है। उन दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। पेशबंदी के चलते उस पर आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी इमाम रफीक अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें