फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के लिए धनराशि न मिलने पर ग्रामीण गुस्साए  

Wed, 02 Aug 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण के लिए धनराशि न मिलने से गुस्साए गांव बरौर के ग्रामीणों ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में दो दर्जन से अधिक लोगों को शौचालय का लाभ दिलाने के लिए चयनित किया गया लेकिन अब तक उन्हें धनराशि की किश्त नहीं मिल सकी है। दो घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद एडीओ पंचायत के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में दो दर्जन से अधिक लाभार्थी शौचालय के निर्माण के लिए चयनित किए गए थे। चयनित होने के बाद अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिव के कहने पर चयनित ग्रामीणों ने कर्जा लेकर अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण करा लिया लेकिन अब तक उन्हें शौचालय निर्माण के लिए धनराशि नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने कई बार इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव से पैसा दिलाने का अनुरोध भी किया मगर सचिव टाल मटोल करता रहा। बीडीओ से भी गुहार लगाई गई मगर ग्रामीणों को पैसा नहीं मिल सका। ब्लाक मुख्यालय पर दो घंटे के करीब चले धरना प्रदर्शन के बाद बीडीओ की अनुपस्थिति में मौके पर पहुंचे एडीओ पंचायत रंजीत सिंह ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। रमेश पाल सिंह, हरीश पाल सिंह, श्रीपाल सिंह, ऐशपाल सिंह, रामबहादुर, मथुरा प्रसाद कैलाश, ज्ञानेन्द्र सिंह, मुनेन्द्र सिंह, जितेंद्रपाल सिंह, देवदत्त, शिवराज, सुरेंद्र, रूपराम ,संजीव, मनोज, सुनील आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें