फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जर्जर सड़क का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 18 Jun 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिल्सी के गांव सिरतौल में जर्जर सड़क को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर पिंडौल गांव से सिरतौल वाया करनपुर होते हुए बेहटा गुंसाईं का मार्ग लंबे समय से जर्जर है। इससे कई गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर शनिवार को सिरतौल गांव के लोगों ने सड़क पर खड़े होकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पिंडौल गांव से बेहटा गुंसाई की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। इस रोड पर चार गांव हैं। इधर से बिसौली, बिल्सी को भी आना-जाना है लेकिन इस रोड की स्थिति बहुत ही खराब है। कई बार तहसील दिवस में अधिकारियों को शिकायती पत्र दे चुके हैं लेकिन अभी तक किसी मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। तब से इस रोड की मरम्मत नहीं हुई है। मामूली बरसात में भी सड़क पर जलभराव हो जाता है। इस मौके पर पवन उपाध्याय, सत्यप्रकाश शर्मा, नेत्रपाल गुप्ता, तेजपाल शाक्य, सीताराम शाक्य, नीरेश शाक्य, सर्वेश उपाध्याय, मोहित सिंह, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें