फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से ग्रामीण की मौत, दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तैरकर गंगा पार करते समय ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन शव बरामद हो गया। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि डूबने वाला कादरचौक के गांव का रहने वाला है लेकिन घटना कासगंज थाना क्षेत्र में हुई है। थाना कादरचौक के गांव कुढ़ा शाहपुर निवासी 52 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र उमैदी और गांव का ही चोब सिंह पुत्र चंद्रपाल गंगा पार कासगंज के गांव सिद्धपुर गए थे। दोनों ने तैर कर गंगा को पार किया था। बृहस्पतिवार शाम के समय दोनों लोग वहां से वापस लौट रहे थे। यह दोनों कासगंज की सीमा में टिकुरी नगला के पास तैर कर गंगा पार कर रहे थे। इस दौरान सुरेंद्र गहराई में चला गया। चोब सिंह किसी तरह बाहर आया। गांव पहुंचने के बाद उसने सुरेंद्र के गंगा में डूबने की जानकारी दी। गांव के लोगों ने काफी तलाश किया। कासगंज और कादरचौक पुलिस भी तलाश में जुट गए। बृहस्पतिवार दोपहर सुरेंद्र का शव गंगा से कासगंज की सीमा में बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें