फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव कपरोल बिकाऊ है.. ग्रामीणों ने लगाए इश्तहार

विज्ञापन
इस्लामनगर के गांव कपरोल मजरा चंदोई में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए पोस्टर।
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। गांव कपरोल बिकाऊ हैं... जी हां! आप सही सुन रहे हैं। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे गांव का रास्ता बंद होने पर कपरोल के लोगों ने पूरे गांव में इस आशय के इश्तहार चस्पा कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब घर से बाहर आना-जाना ही मुश्किल है तो यहां से पलायन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। कई बार अधिकारियों से मार्ग खुलवाने की मांग की, लेकिन गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रहे अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। शासन में भी शिकायत की, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

कपरोल, ब्लॉक इस्लामनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदोई का मझरा है। ग्राम सचिवालय से लेकर अस्पताल आदि सभी संस्थाएं चंदोई में है। साथ ही चंदौसी आदि स्थानों को जाने के लिए चंदोई से ही बस की सुविधा मिलती है। कपरोल से चंदोई की दूरी एक किलोमीटर है। दोनों गांव के बीच से गंगा एक्सप्रेस-वे निकाला जा रहा है।
इन दिनों एक्सप्रेस-वे का तेजी से निर्माण चल रहा है। ऐसे में दोनों गांवोंं के बीच का रास्ता बंद हो गया है। इसकी वजह से कपरोल के लाेगों को चंदोई जाने के लिए अब पहले नगला वराहा जाना होता है। वहां से सिठौली होते हुए चंदोई जाते हैं। यानी उन्हें एक किलोमीटर की दूरी की जगह करीब छह किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। पांच किलोमीटर के इस अतिरिक्त फेर ने ग्रामीणों को मुसीबत में डाल रखा है।
विज्ञापन

इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार गंगा एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों से रास्ता दिलाने की मांग की, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने प्रधान अनुपमा सिंह के माध्यम से शासन से पत्राचार किया, पर वहां से भी कोई जवाब नहीं आया। मजबूरी ने ग्रामीणों ने गांव बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर अपना विरोध जताया है।



रास्ता खुलवाने को लेकर कई बार प्रयास किया गया। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से बात की, राहत नहीं मिलने पर शासन स्तर पर पत्राचार किया। लेकिन आज तक कोई राहत नहीं मिल सकी। इसकी वजह से ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है।
- अनुपमा सिंह, प्रधान


इश्तहार चस्पा होने की जानकारी नहीं हैं। ऐसा है तो इसे दिखवाएंगे। आखिर ग्रामीणों को क्या दिक्कत आ रही है, इसे लेकर उनसे वार्ता की जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा। - कल्पना जायसवाल, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें