फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्रामों में ग्राम वन और नगरों में नंदन वन बनेंगे

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम मनोज कुमार। संवाद
विज्ञापन
एक से सात जुलाई तक मनाया जाएगा वन मोहत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। जिले में 52.26 लाख पौधों का तहत कराया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत मे ग्राम वन तथा प्रत्येक नगर निकाय में नंदनवन की स्थापना कराई जाएगी।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला पौधरोपण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मनोज कुमार ने कहा कि अभियान को सफल बनाया जाए। उन्होंने पौधरोपण के लिए कराए जा रहे गड्ढों की हरीतिमा एप पर जियो टैगिंग कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वन महोत्सव में सांकेतिक रूप से पौधरोपण होगा। पौधरोपण अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन आदि विभिन्न ज्वलंत विषयों पर जन जागरूकता अभियान भी संचालित कराए जाएंगे, जिसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर अभियान को सफल बनाया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें